Advertisements

महिलाये जरुर पढ़े- पीरियड्स के दिनों में कभी न करें ये गलतियाँ

लाइव हिंदी खबर:- पीरिएड्स महिलाओ के लिए समस्या से भरा समय होता है| यह एक ऐसा समय होता है जब महिलाएं थकान, सुस्ती और दर्द का अनुभव करतीं हैं। कुछ तो गुस्से को जन्म देतीं है और कुछ डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्यायों का शिकार हो जातीं हैं। पीरिएड्स के समय ख़राब सेहत और मितली आम बात है|इन दिनों में महिलाओं को तेज़ पेट दर्द होता है, क्योकि मासिक धर्म के दौरान उनके शरीर में हार्मोन का परिवर्तन होता है। आज हम ऐसी बाते बताने जा रहें है, जिन्हें पीरियड्स के दौरान बिलकुल नहीं करना चाहिए।

पीरियड के दौरान ये हाईजीन टिप्‍स बचा सकती है आपको बीमारियों से, जाने क्‍या करें और क्‍या नहीं! | important personal hygiene tips you must follow during Period - Hindi Boldsky

1.परिश्रम करने से बचें

पीरियड्स के दौरान पेट में बेहद तेज़ दर्द होता है, ऐसे समय में किसी भी प्रकार का शारीरिक परिश्रम करना बेहद नुकसान दायक हो सकता है। ज्यादा वजन वाला समान उठाना चुनौती से भरा हो सकता है क्योकि ऐसा करने से पेट का दर्द ज्यादा हो सकता है, इसलिए मासिक धर्म में वजन न उठायें।

2. शारीरिक सम्बन्ध न बनायें

ज्यादातर लोगों का मानना है की पीरियड्स के दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाने से महिला गर्भवती नहीं होतीं हैं, लेकिन भूलकर भी ये सोचना गलत है क्योकि पीरियड्स के दिनों में भी महिलाये गर्भ धारण कर सकतीं हैं। साथ ही इस समय सम्बन्ध बनाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

3. तंग कपडे न पहनें

ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान तंग कपडे पहनतीं हैं लेकिन ऐसे दिनों में आरामदायक कपडे पहनना ज्यादा उचित होता है।

4. अच्छे खाने का सेवन न छोड़े

पीरियड्स के दिनों में चटपटा खाने का मन करता है, इसलिए महिलाएं पौष्टिक खाना छोड़कर फ़ास्ट फ़ूड का सेवन ज्यादा करने लग जातीं हैं। लेकिन इस समय महिलाओं का शरीर बेहद कमजोर हो जाता है, इसलिए पौष्टिक खाना छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पौष्टिक खाने का सेवन करना ज्यादा उचित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *