जाने ऐसे भोज्य पदार्थ के बारे में, जिसमें ट्रांस फैट होती और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं
लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- वसा संतुलित आहार का अहम हिस्सा है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल स्तर को लेकर आप किस तरह के वसा का सेवन कर रहे हैं, यह मायने रखता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत पैदा करने वाले वसा से बचना चाहिए। हम आपको ऐसी ही भोज्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं, जिसमें ट्रांस फैट होती और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं।
बिस्कुट : इसकी बात करने से बहुत से लोगों को आश्चर्य हो सकता है। लेकिन बिस्कुट में 3.5 ग्राम ट्रांस वसा होता है। इसमें रोजाना लिए जरूरी सोडियम की आधी मात्रा होती है।
कृत्रिम मक्खन : ज्यादा मक्खन निर्माताओं ने अपने अवयवों में से ट्रांस वसा को हटा दिया है। लेकिन आप को इसकी जांच करनी चाहिए। अभी भी कुछ 3ग्राम की ट्रांस वसा की मात्रा रखते हैं।
इसके अलावा आपकों फ्रेंच फ्राइज या फ्राइड चिकन के उपयोग के समय यह ध्यान रखें कि यह वनस्पति घी या हाड्रोजनेटेड वसा में तली जाएं। इसके साथ ही आपको फ्रोजेन खाद्य पदार्थ, आइसक्रीम व पॉपकार्न के सेवन के दौरान भी ट्रांस वसा का स्तर देखना चाहिए।