मध्य प्रदेश के धार जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
भोपाल, 28 दिसम्बर ( LHK MEDIA)। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक 35 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात की है जब महिला और उसका पति बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दंपति धार जिले के मनावर कस्बे में एक पुल पर पहुंचे, तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया और उन्हें रुकने के लिए मजबूर किया।
उन्होंने दंपति को काबू में किया और महिला के पति को बांध दिया। जिसके बाद उसका बटुआ और महिला से उसके आभूषण छीन लिए। पुलिस ने कहा कि इसके बाद हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। वे अपराध करने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आगे कहा कि एक राहगीर ने जोड़े को मदद के लिए रोते हुए देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। धार जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।
इस भयानक घटना को दो दिन से अधिक हो चुके हैं, पर अपराधी अभी भी फरार हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को LHK MEDIA को फोन पर बताया कि उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमों को तैनात किया है। आसपास के जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
— LHK MEDIA
एमएसबी/आरजेएस