मरे बच्चे को सीने से जकड़कर 17 दिनों तक तैरती रही ये किलर व्हेल, फिर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
लाइव हिंदी खबर :- आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि एक किलर व्हेल ने अपने मरे हुए नवजात बच्चे को 17 दिनों तक सीने से लगाए रखा। हालांकि अब उन दोनों को अलग कर दिया गया है। इन 17 दिनों के दौरान व्हेल अपने मरे हुए बच्चे को पकड़कर 1000 मील तक तैरती रही। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हुआ कनाडा के वैंकूवर द्वीप में जहां व्हेल से जुड़ा एक रिसर्च सेंटर बनाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि यही रिसर्च सेंटर उसकी निगरानी कर रहा था। अपने बच्चे की मौत के दुख से यह व्हेल इतनी आहत हुई थी कि उससे अलग होने को राजी नहीं थी। जानकारी के लिए बता दें कि यह व्हेल J35 के नाम से जानी जाती थी। इसने पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। समुद्र तट से ली गई टेलीफोटो डिजिटल इमेज से पता चला है कि मां को कुछ नहीं हुआ है|
उसकी सेहत सामान्य बताई जा रही है। गौरतलब है कि दुख में अपने बच्चों के मृत शरीर को व्हेल सामान्य रूप से एक सप्ताह ही अपने पास रखती हैं लेकिन इस व्हेल मां को लेकर वैज्ञानिकों ने इस बात को अद्भुत करार दिया है। यह अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए पहली बार यह व्हेल दिखी थी।