यहां सिर्फ रात में ही पत्नी के रहता है पति, रिवाज के मुताबिक सुबह होते ही करता है ऐसा काम कि…

Advertisements

लाइव हिंदी खबर :- अपनी अजीबोगरीब परंपराआें आैर रिवाजों को लेकर चीन हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। एेसे ही एक हैरान कर देने वाले रिवाज के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। चीन के यूनान में मुसो लोगों में शादियां बहुत ही अजीब होती हैं। इस शादी में पति-पत्नी अपने घर में ही रहा करते हैं।

रात में घर आता है पति, सुबह वापस लौट जाता

यूनान में शादी के बाद लड़का हर रात लड़की के घर जाता है और सुबह फिर अपने घर वापस लौट आता है। उनका रिश्ता तब तक चलता है जब तक दोनों इस रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं। इस रिश्ते में दोनों के बीच कोई आर्थिक संबंध नहीं होता है। यही नहीं कपल के बच्चे का पालन-पोषण पिता नहीं बल्कि लड़की के घरवाले करते हैं।

कभी भी खत्म कर सकते हैं रिश्ता

यहां पर शादी न सात जन्मों का बंधन है आौर न ही कोई बंधन है। पति आैर पत्नी दोनों को ही अपनी मर्जी से रहने की पूरी आजादी होती है। यही नहीं वह इस रिश्ते को कभी भी खत्म कर सकते हैं। लड़का अपनी बहन के बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संभालता है। दोनों के रिश्ते का एक मात्र आधार उनका भरोसा और प्यार होता है। अगर दोनों में से कोइर् भी इस रिश्ते को नहीं चलाना चाहता तो वह इसपर फैसला लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। वह कभी भी एक दूसरे का छोड़ सकता है।

हैरान कर देते हैं ये रिवाज

बता दें, इस दुनिया में कई देश हैं, जहां अलग-अलग जातियों के लोग रहते हैं और हर जाति की कुछ विशेष परंपराएं और प्रथाएं होती हैं, जो उन जातियों को बाकियों से अलग करती हैं। उनकी कुछ परंपराएं और प्रथाएं, जहां हमें अपनी ओर आकर्षित करती हैं, वहीं कुछ जातियों में ऐसी प्रथाएं भी होती हैं, जिन्हें सुनकर हैरानी होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *