जाने कैसे बनाएं शकरकंद का हलवा, जाने पूरी रेसिपी

Advertisements

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- शकरकंद में कैरोनाइड तत्व पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कई और विटामिन्स पाए जाते हैं जो व्यक्ति को और मजबूत बनाते हैं।

शकरकंद का हलवा (Shakarkandi ka halwa recipe in Hindi) रेसिपी बनाने की विधि in Hindi by Mamta Shahu - Cookpad
सामग्री: एक किग्रा उबली हुई शकरकंद , 50 ग्राम पिस्ता बारीक कतरा हुआ, 200 ग्राम देसी घी, 100 ग्राम चीनी, 50 ग्राम काजू बारीक कतरा हुआ, 200 ग्राम खोया, 300 ग्राम दूध, 50 ग्राम बादाम बारीक कतरा हुआ, 10 ग्राम इलायची पाउडर।
ऐसे बनाएं : सबसे पहले कडा़ही में देसी घी को गर्म करेंगे। इसके बाद शंकरकंद को मसलकर कड़ाही में कर उसे भूनें, जब तक कि शकरकंद को रंग सुनहरा भूरा ना हो जाए। फिर इसमें दूध और चीनी (मिलाकर) डालकर इसे पकाएं। कुछ समय बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया व इलायची पाउडर डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब हलवा कड़ाही में घी छोडऩे लगेगा तो हलवा तैयार हो जाएगा। गर्म-गर्म हलवे को पिस्ता, काजू व बादाम से सजाकर सर्व कर सकते है।
(यह रेसिपी हमें बरखा सैनी ने भेजी है।)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *