जाने कैसी न्यूट्रिशन डाइट से बनती है सेहत, अभी पढ़े

Advertisements

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- Nutrition Diet: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जबकि लोग सोचते हैं कि ज्यादा खाने से इंसान स्वस्थ रह सकता है। ज्यादा खाने की बजाय सही खाना ज्यादा जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि क्या खाना सेहत के लिए सही होता है और क्या नुकसान दायक।

न्यूट्रिशन डाइट से बनती है सेहत, ज्यादा खाने से नहीं जाने अभी आप - LIVE HINDI KHABAR

घेर लेंगी कई बीमारियां
आज के जमाने में सेहत को भरपेट भोजन से जोड़कर देखा जाता है, जबकि यह सच नहीं है। कुछ लोग दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं पर वे स्वस्थ नहीं रह पाते। ऐसा इसलिए है कि वे शरीर की जरूरत को ध्यान में रखे बिना बस खाते रहते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता और वे बीमारियों को बुला लेते हैं। कम खाने से कोई नुकसान नहीं होता और ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है, पाचन तंत्र बिगड़ सकता है, मोटापा हो सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा खाने की कोशिश न करें।

पेट में रखिए थोड़ी जगह
आपको जरूरत से ज्यादा खाने की बजाय जरूरत से कम खाने का प्रयास करना चाहिए। खाइए कम और तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन कीजिए। आपको पानी, दूध और छाछ जैसी पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए। पेट को फुल करने की बजाय उसमें थोड़ी जगह बचनी चाहिए। अगर आप स्वाद के चक्कर में ठूंस-ठूंसकर खा लेंगे तो आप बाद में परेशान होंगे। आजकल स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और पिज्जा-बर्गर के कारण भूख का तो पता ही नहीं लगता है और शरीर बीमारियों का घर बनता जाता है। इसकी बजाय आपको खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी रखनी चाहिए और उसी के मुताबिक अपनी डाइट तय करनी चाहिए। इससे आपकी सेहत को ही फायदा होगा।

न्यूट्रिशन डाइट से बनती है सेहत, ज्यादा खाने से नहीं जाने अभी आप - LIVE HINDI KHABAR

आलस्य छोड़ मेहनत करें
कुछ लोग स्वाद के चक्कर में दिनभर तरह-तरह की चीजें खाते रहते हैं। इसकी बजाय सुबह के नाश्ते, दिन के भोजन और रात्रि के आहार के बारे में एक निश्चित योजना बनानी चाहिए। दोपहर में हल्का-फुल्का खा सकते हैं, पर हर बार खाने को मिले तो पेट को फुल करना जरूरी नहीं है। अगर आप पेट को फुल करने में लगे रहेंगे तो शरीर की पाचन क्षमता कम होने लगेगी। अगर आप खाते रहेंगे और कड़ी मेहनत नहीं करेंगे तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कोई स्वादिष्ट व्यंजन सामने रखे तो मना करना सीखिए, वरना आपकी सेहत खराब हाे सकती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *