लाइव हिंदी खबर :-
1. इट (2017)
थ्रीलर और ड्रामा से भरी यह फ़िल्म 8 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थीं। इस फ़िल्म को इस साल की सबसे डरावनी फिल्मो में शामिल किया गया हैं और हो भी क्यों न यह फ़िल्म हैं ही इतनी डरावनी। हॉरर मूवी पसंद करने वालों के लिए यह फ़िल्म काफी अच्छी रहेगी। इस फ़िल्म ने लोगों को डराने को कसर नही छोड़ी हैं। सूत्रों की माने तो इस फ़िल्म का दूसरा भाग भी हमे देखने को मिल सकता हैं। इसका दूसरा संस्करण 2019 तक आने की संभावना हैं।
2. द कंजुरिंग (2013)
पूर्णरूप से हॉरर पे आधारित इस फ़िल्म को 2 अगस्त 2013 को रिलीज किया गया था। ये 2013 की सबसे ज्यादा डरावनी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म ने उन लोगों को भी डरा दिया जो दावा करते फिरते थे उन्हें कभी डर नही लगता हैं। ये फ़िल्म इतनी ज्यादा डरावनी थी की ऐसे पीजी ( पैरेंट्स गाइडलाइंस) वर्ग में डाल दिया गया। इस फ़िल्म को बच्चों को न दिखाया जाये ऐसी सख्त हिदायत दी गयी। इस फ़िल्म की कहानी में रॉड और कैरोलिन अपने कुत्ते के रहस्मय तरीके से मृत्यु हो जाने पर सोच में पड़ जाते हैं ये कैसे हो सकता हैं। उन्हें घर में किसी बुरी आत्मा के होने का अहसास होता हैं जो उनकी बेटी एंड्रिया को नुकसान पहुँचना चाहता हैं।
4. लाइट्स ऑउट (2016)
हॉरर, थ्रीलर पे आधारित इस फ़िल्म को 21 जुलाई 2016 को रिलीज किया गया था। इस फ़िल्म की कहानी में रेबेका और उसका बॉयफ्रेंड मिलकर अपनी माँ की काल्पनिक सहेली की जाँच करती हैं। उनके बीच के संबंध को जाँच करते वक्त उन्हें अजीबोगरीब घटनाओं से होकर गुजरना पड़ता हैं। उस अलौकिक शक्ति के कारण रेबेका के सौतेले पिता की रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती हैं।
INPUT :- LHK MEDIA
यह आर्टिकल LHK MEDIA (LIVEHINDIKHABAR.COM) के के द्वारा पब्लिश किया गया