लाइव हिंदी खबर: भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जितने अच्छे कप्तान है उससे कही ज्यादा अच्छे एक पति है, जी है उन्हें कई बार अपनी पत्नी की देखभाल करते हुए देखा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के ज्यादातर खिलाड़ी शादीशुदा हैं और वह अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं और उन्हीं में से ये एक है।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बेहद खूबसूरत है उनकी पत्नी का नाम साक्षी धोनी है। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को शादी की थी और इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और कई बार ऐसा देखा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के कपड़े और जूते सुधारते हुए नजर आए हैं। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी को बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं वह हमेशा अपनी पत्नी की देखभाल करते रहते हैं।